ABVP ने यादवपुर विश्वविद्यालय के चुनाव में पहली बार उतारे अपने उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2020

कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुडी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) वाममोर्चा राजनीति के गढ़ यादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के चुनाव में पहली बार अपने उम्मीदवार उतारे हैं। अभाविप के संयुक्त सचिव श्यामश्री कर्माकर ने बताया कि परिषद ने अभियांत्रिकी और कला संकाय के केंद्रीय पैनलों के लिए उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव नौ फरवरी को है।

केंद्रीय पैनल में दो उपाध्यक्ष, दो महासचिव और चार सहायक महासचिव के पद हैं। अभाविप ने कक्षा प्रतिनिधि के पदों के लिए भी उम्मीदवार उतारे हैं। दक्षिणपंथी संगठन और माकपा समर्थित एसएफआई कला संकाय की 40 सीटों के लिए एक दूसरे से संघर्ष कर रहे हैं। अभियांत्रिकी संकाय में भी इतनी ही सीटें हैं। अभाविप के कला विभाग इकाई के अध्यक्ष सुवादीप कर्माकर ने कहा, ‘‘यादवपुर विश्वविद्यालय का मतलब वामपंथी किला नहीं है। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शक्तियां उभर रही हैं और हमें अच्छा करने की आस है।’’ हालांकि स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चुनाव जीतने का विश्वास प्रकट किया है।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान