Kolkata में ABVP समर्थकों के प्रदर्शन से College Street पर थमा ट्रैफिक, SFI के स्टॉल पर तोड़फोड़ का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 18, 2026

कलकत्ता विश्वविद्यालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के समर्थकों के प्रदर्शन के कारण बुधवार को कॉलेज स्ट्रीट इलाके में एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। वामपंथी छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा लगाए गए पुस्तक स्टॉल में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने एसएफआई के पुस्तक स्टॉल पर लगे बैनर फाड़ दिए, किताबें उठा लीं और उन्हें फाड़ दिया।

इसके अलावा, उन्होंने होर्डिंग को नुकसान पहुंचाया और उनमें आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि अभाविप समर्थकों ने एसएफआई के पुस्तक स्टॉल तक पहुंचने के लिए पुलिस बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे ऐसी किताबों की बिक्री नहीं होने देंगे, जिन्हें वे राष्ट्रविरोधी या सनातन परंपराओं के खिलाफ मानते हैं। इस बीच, टकराव के दौरान एसएफआई समर्थकों ने राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदर्शन में शामिल लोगों को छात्र माना जा सकता है या नहीं।

उनका कहना था कि कोई भी छात्र किताबें जलाने जैसा काम नहीं करेगा। सुबह 11 बजकर 15 मिनट से जारी इस प्रदर्शन के कारण कॉलेज स्ट्रीट पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। मध्य कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट एक प्रमुख मार्ग है और यह कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तक पहुंचने का भी महत्वपूर्ण रास्ता है।

प्रमुख खबरें

Ayushman Bharat के तहत सरकारी अस्पतालों में अब 112 उपचार पैकेज मिलेंगे

Election Commission की टीम 19 नवंबर को Agra में परखेगी यूपी की चुनावी तैयारियां

Italy Parliament ने यहूदी-विरोधी भावना से निपटने वाले कानून को दी अंतिम मंजूरी

Jeans और प्लाजो संग खूब जंचेंगी ये Kashmiri Kurti, मिलेगा रॉयल विंटर लुक