By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 18, 2026
हल्की-हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। सर्दियों के फैशन को लेकर लड़कियां काफी सजग रहती है। फैशन के मामले में इस सीजन में काफी बदलाव होते रहते हैं। अक्सर लड़कियों के वार्डरोब में भारी जैकेट, स्वेटर और ऊनी कपड़ों से भरा होता है।
अगर आप भी सर्दियों में एक डिफरेंट और स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं, तो कुछ ट्रेंडी कश्मीरी कुर्तियां आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आजकल हाथ की सुंदर कढ़ाई से सजी कश्मीरी कुर्तियां काफी ट्रेंड में है। यह एकदम रॉयल और क्लासी टच देती है। कश्मीरी कुर्तियों को जींस, प्लाजो या लोगिंग्स के साथ पहनकर एक परफेक्ट विंटर एथनिक लुक पाया जाता है।
सर्दियों के लिए 5 कश्मीरी कुर्ती डिजाइंस
इसको आप ऑफिस, कॉलेज या आउटिंग के लिए कश्मीरी कुर्ती पहन सकते हैं। आइए आपको 5 बेहद खूबसूरत कश्मीरी कुर्ती डिजाइंस के बारे में-
फुल एम्ब्रॉयडरी योक कश्मीरी वूलन कुर्ती
कॉलेज से लेकर ऑफिस के लिए विंटर में क्लासी लुक पाना चाहते हैं, तो आप इस तरह की कश्मीरी कुर्ती को वियर कर सकते हैं। योक कश्मीरी वूलन कुर्ती आपके लिए सबसे बेहरीन हो सकती है। इसमें बनी फ्लोरल कढ़ाई और पश्मीना फैब्रिक आपको एक सोबर और प्यारा लुक लेने में मदद मिल सकती है।
तिल्ला वर्क लॉन्ग स्ट्रेट कुर्ती
अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं, तो तिल्ला वर्क वाली लॉन्ग स्ट्रेट कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें सुनहरे और चांदी के चमकीले तारों से किया गया काम दूर से ही आपके लुक को अट्रैक्टिव बना सकता है। आप विंटर वेडिंग्स या खास पार्टियों के लिए पहन सकती हैं।
ए-लाइन शॉर्ट कश्मीरी कुर्ती
यदि आपको लॉन्ग कुर्ती नहीं पसंद है, तो इसके जगह आप शॉर्ट कुर्ती पहन सकते हैं। इस तरह की ए-लाइन शॉर्ट कश्मीरी कुर्ती बेस्ट हो सकती है। यह घुटने से ऊपरी की लंबाई तक होती है, इसके आप जींस के साथ आराम से पहन सकती हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने के लिए ए-लाइन शॉर्ट कश्मीरी कुर्ती सबसे बेस्ट है।
जैकेट स्टाइल कश्मीरी वूलन कुर्ती
अगर आप जैकेट स्टाइल में कश्मीरी वूलन कुर्ती काफी ट्रेंड में है। आप भी कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती है, तो इस तरह की कुर्ती आपके लिए एकदम फिट रहेगी। कश्मीरी जैकेट संबंधित आपको एक डिफरेंट और गॉर्जियस लुक चाहते हैं, जो ठंड के मौसम के लिए बेहद शानदार है।
फुल स्लीव्स एथनिक कश्मीरी कुर्ती
अगर आप स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं, तो हल्की फूली हुई बिशप स्लीव्स वाली यह कश्मीरी कुर्ती आपके लिए सबसे बेस्ट साबित होगी। इसको आप आसानी से पहनकर ऑफिस जा सकते हैं। वर्किंग वुमन के लिए इस तरह की कुर्ती सबसे बढ़िया साबित होगी। यह आपके लुक को बेहद खास बनाएगी।
कश्मीरी कुर्तियों को स्टाइल करने के टिप्स
- कश्मीरी कुर्तियों को आप प्लाजो, सिगरेट पैंट्स, जींस या लेगिंग्स बेहद ही जांचती है।
- गॉर्जियस और पारंपरिक लुक पाने के लिए आप साथ में मैचिंग कश्मीरी शॉल भी कैरी सकती हैं।
- इन कुर्ती के साथ आप फ्लैट्स, कोल्हापुरी चप्पल या जूती-मोजड़ी पहन सकते हैं।
- आप ज्वेलरी को मिनिमल रख सकते हैं। यदि आप कानों में कश्मीरी झुमके पहनना चाहती है, तो पहन सकती हैं। लेकिन गले में नेकलेस वियर नहीं करें।