एसीबी ने उदयपुर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2025

 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी को डेढ़ लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

आरोप है कि आरोपी परिवादी के निजी अस्पताल के औचक निरीक्षण में खामियां निकालकर उसके लाइसेंस को निरस्त नहीं करने की एवज में 2.5 लाख रुपये बतौर रिश्वत मांग जा रहा था।

शिकायत के शुरुआती सत्यापन के दौरान दो लाख रुपये पर सहमति बनी। वहीं शुक्रवार को आरोपी को 1.5 लाख रुपये की राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद