जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा टला, सुरक्षाबलों ने पुलवामा में नष्ट की आईईडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक आईईडी की पहचान कर और उसे नष्ट कर एक बड़ा हादसा टाल दिया। पुलिस ने इस बारे में बताया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सर्किल रोड पर आईईडी होने का पता चला। बाद में बिना किसी नुकसान के बम निरोधक दस्ते ने उसे नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

High Cholesterol Home Remedy: High Cholesterol का अचूक देसी इलाज, Kashmiri लहसुन से मिलेगी Heart Health की गारंटी

North Korea ने दागे 10 Ballistic Missile, Japan और South Korea में हड़कंप, अब एशिया में मंडराया युद्ध का खतरा!

कुलदीप यादव की संगीत नाइट, रैना-चहल और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने जमकर किया डांस

क्या यह Thala MS Dhoni का Last IPL Season होगा? इरफान पठान के बयान से मची खलबली