Horrific Road Accident in Gujarat: राजकोट-चोटिला हाईवे पर बस और टैंकर की टक्कर, आग में झुलसकर 4 की मौत

By रेनू तिवारी | May 14, 2026

गुजरात के राजकोट-चोटिला नेशनल हाईवे पर देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अहमदाबाद से राजकोट जा रही एक निजी लग्जरी बस और डामर (Asphalt) से भरे टैंकर के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में चार यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा चोटिला-राजकोट हाईवे पर संगानी गांव के पास रात करीब 1:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि डामर के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) एस.एस. भदौरिया ने बताया कि यह घटना चोटिला-राजकोट नेशनल हाईवे पर संगानी गांव के पास देर रात करीब 1:30 बजे हुई। एक निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी, तभी वह अपने आगे चल रहे डामर (asphalt) से भरे एक टैंकर से टकरा गई। चोटिला के पास हुई इस टक्कर के बाद बस में आग लग गई। भदौरिया ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसे भी पढ़ें: NEET-UG 2026 Paper Leak | जीतू पटवारी का भाजपा पर कड़ा प्रहार, 'नीट घोटाला' और 'आदिवासी विस्थापन' को बताया देश का बड़ा संकट

उप-कलेक्टर एच.टी. मकवाना ने बताया, "निजी बस और डामर से भरे टैंकर के बीच हुई इस टक्कर में चार यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।" मकवाना ने आगे बताया कि घायलों को राजकोट सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटिला रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है।

आनंद में ट्रक से टकराया टेम्पो

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह (11 मई) को इसी तरह की एक अन्य घटना में, गुजरात के आनंद जिले में एक हाईवे पर चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब वे जिस टेम्पो में सफर कर रहे थे, वह एक ट्रक से टकरा गया। यह दुर्घटना तारापुर-बगोदरा स्टेट हाईवे पर हुई। टेम्पो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। तारापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मयूर शर्मा ने बताया कि चार लोगों—एक 5 साल का बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष—की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश से व्यापार के लिए पुतिन ने भारतीय रुपए पर लगाया दाँव, ट्रंप के दूत ढाका दौड़े उलटे पाँव

साक्षी और अरुंधति CWG Boxing Semifinals में, भारत के लिए दो मेडल हुए पक्के!

PwC India Report: भारत में AI बनेगा Manufacturing Sector की रीढ़, ग्लोबल स्तर से आगे निकले भारतीय विनिर्माता

Mission Karmayogi के तहत AI और Digital Technology से लैस होंगे Civil Servants: Jitendra Singh