UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में एक्सिडेंट, पुलिस की गाड़ी से टकराई एंबुलेंस, कई घायल

By अंकित सिंह | Oct 14, 2022

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बाल-बाल एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए हैं। दरअसल, ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल एक एंबुलेंस और पुलिस गाड़ी की टक्कर हो गई है। टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ लोगों को चोट भी आई है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग के रास्ते खीरी जा रहे थे। सीतापुर के पास उपमुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा था। इसी दौरान काफिले में शामिल एक वाहन के गति के नियंत्रण खो जाने के कारण का एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा कार के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में दरोगा और डॉक्टर सहित छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें: नासिक में दुर्घटना के बाद बस में लगी आग, 11 लोगों की मौत, पीड़ितों को 5 लाख की अनुग्रह राशि देगी सरकार

फिलहाल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुरक्षित हैं। एंबुलेंस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एस्कॉर्ट में शामिल वाहन सड़क के दूसरे किनारे पर पहुंच गए। घटना के पास आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि किसी साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वाहन आपस में टकरा गए हैं। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार