पेंटागन प्रमुख के अनुसार जलवायु परिवर्तन से सुरक्षा को खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2017

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन के कुछ अधिकारियों के विचार के विपरीत अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस का मानना है कि जलवायु परिवर्तन वास्तविकता है और इससे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया में आई एक रिपोर्ट में दी गई है। खोजी खबरों की गैरलाभकारी वेबसाइट ‘प्रोपब्लिका’ ने मंगलवार को एक खबर प्रसारित की जिसमें जनवरी में रक्षा मंत्री के पद पर मैटिस की नियुक्ति को लेकर उनके नाम की मंजूरी के लिए हुई सुनवाई के बाद उनके द्वारा सीनेटरों को दिए गए लिखित बयान के कुछ अंश शामिल थे।

 

मैटिस ने कथित तौर पर लिखा, ‘‘जलवायु परिवर्तन दुनिया के उन हिस्सों की स्थिरता पर असर डाल रहा है, जहां आज हमारे सैनिक तैनात हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन के असर- जैसे कि आर्कटिक तक समुद्री पहुंच बढ़ना, बढ़ते समुद्र स्तर, मरूस्थलीकरण आदि- हमारी सुरक्षा स्थिति को प्रभावित करते हैं।’’ पेंटागन ने इस मामले पर टिप्पणी करने का अनुरोध किए जाने पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अकाल और सूखा कुछ ऐसी स्थितियां हैं, जो अस्थिरता पैदा करती हैं। इस लिहाज से कुछ सबसे संवेदनशील देश पश्चिम एशिया और उप सहारा अफ्रीका में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार दावा किया था कि जलवायु परिवर्तन चीन की ओर से उड़ाई गई एक अफवाह है। उन्होंने कहा था कि वह इस समस्या से निपटने के लिए बनाए गए अमेरिकी पर्यावरणीय नियमों को उलट देंगे। लेकिन अब वह खुद कह चुके हैं कि वह इस मुद्दे पर ‘खुली सोच’ रखते हैं।

 

प्रमुख खबरें

VB-G RAM G Bill: शशि थरूर का केंद्र सरकार पर कटाक्ष: राम का नाम बदनाम ना करो

Shiksha Adhishthan Bill: धर्मेंद्र प्रधान बोले- विश्वविद्यालयों के नियमन, मानक निर्धारण और प्रत्यायन में एकरूपता लाने की आवश्यकता

Sansad Diary: G Ram G Bill लोकसभा में पेश, विपक्ष ने गांधी जी का नाम हटाने का किया विरोध

PM Modi Ethiopia Visit: जॉर्डन के बाद इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी, PM अली ने गले लगाकर किया स्वागत