चूहा या छछूंदर, वास्तु के अनुसार किसका दिखना होता है शुभ और अशुभ?

By एकता | Nov 23, 2021

कई जानवर ऐसे होते हैं जिन्हें लोग घर में बड़े शौक से पालते हैं, वहीं कई ऐसे जानवर भी होते हैं जो घर में बिन बुलाए मेहमानों की तरह होते हैं। ऐसे ही जानवर हैं चूहे, छछूंदर और चीटियां आदि जो अक्सर घर में घूमते नजर आ जाते हैं। वास्‍तु शास्‍त्र और शकुन शास्‍त्र की माने तो चूहे, छछूंदर जैसे जानवरों का घर में आना शुभ-अशुभ संकेत देता है। आइये जानते हैं इन शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में-

इसे भी पढ़ें: धन वृद्धि के लिए घर में इन जगहों पर लगाएं वॉटर फाउंटेन, चमक उठेगी आपकी किस्मत

शकुन शास्‍त्र के अनुसार घर के जिन कोनों में चूहों का बिल होता है वहां नकारात्मक शक्ति निवास करती है। शकुन शास्‍त्र के अनुसार जहाँ घर में चूहों का होना नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है तो वहीं दूसरी तरफ छछूंदर का घर में होना माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। शकुन शास्‍त्र के अनुसार अगर छछूंदर किसी व्यक्ति के चक्कर लगाता है तो इसका मतलब यह है कि भविष्य में उस व्यक्ति को कोई लाभ मिलने की संभावना है। शकुन शास्‍त्र के अनुसार अगर छछूंदर घर में दिखाई दे तो समझ जाइये कि आपके घर से कोई बड़ा संकट टल गया।

चूहों को घर से भागने के लिए करें ये उपाय-

भगवान गणेश मूषक की सवारी करते हैं। इसलिए इन्हें मारना शुभ नहीं माना जाता है। चूहों को घर से भागने के लिए आप उन्हें पिंजरे में पकड़कर घर से कहीं दूर छोड़कर आ सकते हैं। घर में जहाँ पर चूहे नजर आए आप वह पर लाल मिर्च पाउडर भी रख सकते हैं।

- एकता

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी