नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ की संपत्तियां हुई जब्त, जानें पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधी वाचडॉग ने भ्रष्टाचार के आरोपों का हवाला देते हुए मंगलवार को लाहौर और एबटाबाद समेत कई शहरों में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ और उनके दो बेटों की संपत्तियां जब्त कीं। डॉन समाचारपत्र की खबरों में कहा गया है कि राष्ट्रीय जबावदेही ब्यूरो ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ और उनके बेटों हम्जा शहबाज और सलमान शहबाज के स्वामित्व वाली संपत्तियों को जब्त करने के लिए छह आदेश जारी किये हैं।

शहबाज (68) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं। नवाज भ्रष्टाचार के मामले में सजायाफ्ता हैं। पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में शहबाज विपक्ष के नेता हैं। चिकित्सीय आधार पर पाकिस्तान की अदालत से जमानत मिलने के बाद नवाज शरीफ (69) अभी लंदन में हैं। शहबाज अपने बड़े भाई के साथ पिछले महीने लंदन गए थे।

इसे भी पढ़ें: पीआईए के जेद्दा से इस्लामाबाद आ रहे विमान में तीन लोगों को दिल का दौरा पड़ा

भ्रष्टाचार निरोधक निगरानी की ओर से जारी प्रत्येक आदेश में शहबाज, हमजा और सलमान के स्वामित्व वाली संपत्ति की अलग-अलग सूची है। ये संपत्तियां लाहौर, चिनिओट, हरिपुर और एबटाबाद शहरों में हैं। ये आदेश अगले 15 दिनों तक लागू रहेंगे और इस दौरान राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो संबंधित जवाबदेही अदालत में उनकी पुष्टि के लिए आवेदन दायर करेगा।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील