Omar Abdullah ने Uttarakhand CM Dhami को मिलाया फोन, देहरादून में कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

By नीरज कुमार दुबे | Jan 30, 2026

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हुए हमले के मामले में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री के प्रयासों के चलते न केवल प्राथमिकी दर्ज की गई, बल्कि इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया। सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए मामला दर्ज किया और मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में Morcha Top पर फँस गये थे कई जवान, बर्फ को चीर कर ग्रामीणों ने बचाई जवानों की जान

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि हाल के दिनों में हिमाचल प्रदेश और अब उत्तराखंड में कश्मीरियों पर हुए हमले अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा, “अगर कश्मीर के लोग देश के अन्य हिस्सों में अपनी जान को लेकर डर के साये में जिएं, तो यह कहना मुश्किल है कि जम्मू-कश्मीर वास्तव में भारत का अभिन्न अंग है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार जहां भी आवश्यक होगा, हस्तक्षेप करेगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय से अन्य राज्यों को भी सतर्क करने की अपेक्षा जताई। वहीं देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि इस मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

UP: 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work

Premier League Title Race: मैन सिटी की जीत से Arsenal पर बढ़ा दबाव, खिताबी दौड़ हुई और भी रोमांचक

अब आपके नेतृत्व पर भरोसा नहीं, UK Health Minister Wes Streeting ने PM Starmer को दिया बड़ा झटका

आयुष्मान कार्ड से आप अपने शहर के किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें