हिन्दू नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराने, दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

कुशीनगर में एक हिन्दू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सम्बन्ध में कसया थाने में एक मामला पंजीकृत किया गया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम ने पीड़िता को सकुशल बरामद करने के साथ ही आज आरोपी शमसुद्दीन को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ दर्ज मामले में बलात्कार और धर्म परिवर्तन के आरोप भी जोड़कर उसे जेल भेज दिया।

इस संबंध में कसया थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ मुम्बई ले गया था।

शर्मा के अनुसार आरोपी ने बताया कि वहां उसने पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आरोपी ने पीड़िता का नाम बदलकर रेहाना खातून कर दिया और उसी नाम से आधार कार्ड बनवा दिया।

प्रमुख खबरें

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव

Mohamed Salah Injury Update: कोच का बड़ा बयान, बोले- चोट गंभीर नहीं, वो जल्द ठीक होगा

Sam Altman का बड़ा फैसला, Uber के पूर्व अध्यक्ष प्रभजीत सिंह करेंगे OpenAI India का नेतृत्व

India Bangladesh Border पर लाठी-डंडों और चाकू के साथ आ गये घुसपैठिये, BSF ने दिया उकसावे का जवाब