दुकान से घर जा रही नाबालिग लड़की से बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2022

नोएडा।उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में 10 जनवरी को एक नाबालिग युवती के साथ हुए कथित बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी 10 जनवरी को अपने घर से दुकान पर जा रही थी, तभी प्रमोद नामक आरोपी ने उसके साथ कथित रूप से जबरन बलात्कार किया।

इसे भी पढ़ें: 60 साल के बुजुर्ग ससुर ने किया कुत्ते का रेप, बहू ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कर दी वायरल

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने एक शातिर चोर सचिन को एक चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ