फरीदाबाद में नाबालिग लड़की पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

फरीदाबाद में 17 वर्षीय जेईई अभ्यर्थी का पीछा करने और उसे गोली मारने के आरोपी व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र उर्फ ​​जतिन मंगला (30) ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसने पीड़िता पर तब गोली चलाई जब उसने उससे बात करने से इनकार कर दिया था।

बारहवीं कक्षा की छात्रा सोमवार शाम को फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी में पुस्तकालय से वापस आ रही थी, तभी उस पर हमला हुआ। एक गोली किशोरी के कंधे में लगी और दूसरी उसके पेट को छूती हुई निकल गई।

लड़की की हालत स्थिर है लेकिन अब भी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। इस मामले की प्राथमिकी सिटी बल्लभगढ़ थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम ने बुधवार को गुरुग्राम के सोहना के पास सरमथला गांव निवासी मंगला को गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह