By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2025
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में तमिलनाडु की सांसद आर. सुधा की चेन छीनने की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ सांसद की चेन छीनने का मामला सुलझ गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेन बरामद कर ली गई है। शेष जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।