दिल्ली में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में नौ वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में 28 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, उसे दिल्ली ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस टीम से दिल्ली के वेलकम क्षेत्र में झील पार्क के पास शौच के लिए जाने का अनुरोध किया। वैन से बाहर आने के बाद आरोपी ने अचानक ब्लेड निकाला और कांस्टेबल अमित मान की छाती पर दो बार वार किया और भागने की कोशिश की।

अधिकारी ने कहा, टीम के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए गोलियां चलाईं, लेकिन आरोपी भागता रहा जिसके बाद उन्होंने एक और गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी और उसे काबू कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की निगरानी और तकनीकी सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घायल कांस्टेबल और आरोपी दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर हमले के लिए वेलकम थाने में नया मामला दर्ज किया गया है। नेहरू विहार निवासी नौ वर्षीय बच्ची के साथ शनिवार को कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव

Investors की सुरक्षा के लिए SEBI का नया ड्राफ्ट, अब Social Media Influencers की भी होगी जवाबदेही।

भारत के साथ Partnership को लेकर उत्साहित, Pax Silica Summit में बोले US अंडर सेक्रेटरी Jacob Helberg