Canada-US border पर चार भारतीयों के शव मिलने के मामले में आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

ह्यूस्टन। फ्लोरिडा के एक व्यक्ति ने पिछले साल कनाडा-अमेरिका सीमा से कुछ ही कदम की दूरी पर भारतीय परिवार के चार सदस्यों के मृत पाए जाने से संबंधित मामले में मानव तस्करी का आरोप स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और खुद को बेकसूर बताया है। ‘ग्रैंड फोर्क्स हेराल्ड’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार, स्टीव शैंड (48) पर जनवरी 2022 में कड़ाके की ठंड के दौरान भारत से प्रवासियों को अवैध रूप से अमेरिका लाने का आरोप है। मिनेसोटा के मजिस्ट्रेट न्यायाधीश लियो ब्रिस्बोइस ने शैंड से पूछा कि वह इन आरोपों पर क्या कहेंगे तो उसने कहा, ‘‘मैं ये आरोप स्वीकार नहीं करता।’’

इसे भी पढ़ें: Pakistan में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कोई भारी नुकसान नही

शैंड को जनवरी 2022 में उत्तरी मिनेसोटा के एक सुदूर इलाके में गिरफ्तार किया गया था। ‘कनाडा प्रेस’ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार मैनिटोबा में कनाडा-अमेरिका सीमा से लगभग 12 मीटर की दूरी पर रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) को चार लोगों के शव मिले थे। अधिकारियों का मानना ​​​​है कि अमेरिका में घुसने की कोशिश करते समय उनकी मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Beauty Trends 2025: ग्लोइंग स्किन से सिंपल हेयरस्टाइल, 2025 के इन 5 टॉप ब्यूटी ट्रेंड्स से पाएं परफेक्ट लुक

फॉर्म में नहीं हैं सूर्या-गिल, फिर भी अभिषेक शर्मा बोले- ये ही बनाएंगे भारत को विश्व कप विजेता

हर जरूरतमंद की सेवा ही सरकार का लक्ष्य, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प

ओडिशा में राजनीतिक झड़प: बीजद कार्यकर्ताओं ने डीजीपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया