Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को संदेह है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है

By एकता | Jan 19, 2025

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है और अपनी पहचान बदलकर मुंबई में रह रहा था।

वरिष्ठ अधिकारी ने आगे कहा, 'प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में घुसने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। वह अपने वर्तमान नाम के रूप में विजय दास का उपयोग कर रहा था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह कुछ दिनों तक मुंबई में रहा और फिर मुंबई के आसपास के इलाकों में रहा। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।'

इसे भी पढ़ें: कभी हार न मानने वाले योद्धाओं में शामिल रहेगा Maharana Pratap का नाम, मौत पर अकबर की आंखों में भी थे आँसू

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामले में पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के बांग्लादेशी होने का अनुमान लगाने के लिए प्राथमिक सबूत हैं। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं। कुछ जब्ती हैं जो संकेत देती हैं कि वह बांग्लादेशी नागरिक है। अभी तक, हमें लगता है कि आरोपी पहली बार (सैफ अली खान के) घर में घुसा है। हमें संदेह है कि आरोपी बांग्लादेशी मूल का है और इसीलिए मामले में पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं।

अभिनेता सैफ अली खान पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में बृहस्पतिवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था। सैफ की आपातकालीन सर्जरी करने वाले चिकित्सकों ने बाद में उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था। चिकित्सकों का कहना था कि अगर चाकू दो मिलीमीटर और अंदर घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी।

प्रमुख खबरें

G7 Summit 2026 In France | पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच महाबैठक! व्यापार, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा पर बड़ा कूटनीतिक रोडमैप तैयार

India-Canada Relations Free Trade Agreement | पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच रक्षा, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा