Pune Police Commissioner के सरकारी बंगले के गेट में नशे में धुत सिपाही ने मारी कार, हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

पुणे, चार नवंबर पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सरकारी बंगले के गेट में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी कार से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घटना के समय कांस्टेबल कथित तौर पर शराब के नशे में था। उसका अनुशासनहीनता का पुराना रिकॉर्ड है और वह पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। उसे 2025 में निलंबित किया गया था और 2026 में बहाल कर दिया गया था।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा है।

उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

We Will Kill Trump....मिड टर्म चुनाव में झटका लगते ही ईरान में लगे पोस्टर्स

Delhi में मिर्च पाउडर डालकर 70 लाख लूटने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख बरामद

भारत के इन लोगों पर पहली बार टूट पड़ा रूस, पूरी दुनिया हैरान!

भारत का Services PMI अक्टूबर में 55.8 पहुंचा, चार महीने में सबसे तेज बढ़त