Salman को ईमेल भेजने वाला आरोपी Rajasthan से गिरफ्तार, मूसेवाला के पिता को भी दी थी धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2023

अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने के सिलसिले में राजस्थान से 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इसी युवक ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी कथित रूप से धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के जोधपुर जिले के धाकड़राम रामलाल सियाग को बांद्रा पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया। जांच में यह बात सामने आयी थी कि धमकी भरा ईमेल सियाग के मोबाइल फोन से भेजा गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच करेंगे कि क्या (सलमान) खान को पहले मिली धमकियों में भी उसकी भूमिका रही है। इसमें 2022 में ‘गैंगस्टर’ गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई तथा अन्य के खिलाफ दर्ज मामले की भी जांच की जाएगी।’’ पिछले साल मई में गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में हुई हत्या के पीछे कथित तौर पर बिश्नोई और बरार का ही हाथ था।

प्रमुख खबरें

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना

Pakistan Court ने KP सीएम सोहेल अफरीदी और 24 PTI सांसदों के पासपोर्ट ब्लॉक करने का दिया आदेश

UCC पर NDA में बंटी राय, Shiv Sena और TDP ने दिया साथ तो JD(U) और Chirag Paswan ने दिखाई सतर्कता

Emmy Awards 2026 Red Carpet | Zendaya के सिल्वर Prada गाउन और Tom Holland के Dior सूट ने में लूटी महफिल