Acharya Pramod Krishnam की मांग, Priyanka Gandhi को घोषित किया जाना चाहिए पीएम उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Aug 19, 2023

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार को कहा कि विपक्ष को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निर्भर है कि वे 2024 का चुनाव किस सीट से लड़ना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "अगर प्रियंका की बात आती है, तो उन्हें पीएम उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। तब यह मोदी बनाम प्रियंका की लड़ाई होगी और पूरा देश वोट करेगा और फैसला करेगा।" 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने वी20 बैठक में लोगों को शामिल होने से रोकने का आरोप लगाया

कैसे शुरू हुआ मामला

मामला तब शुरु हुआ जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। बाद में अपने बयान को विस्तार देते हुए उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वहां की जनता की मांग है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी कमियों पर काम करके यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से जीतें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रियंका गांधी को एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया जाए। कहां से चुनाव लड़ना है, यह उनका (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) निजी फैसला है।

प्रमुख खबरें

पुराने फ्रिज को दें नया और स्टाइलिश लुक, ये कवर बढ़ाएंगे घर की शान

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल