शत्रुघ्न पर बरसे प्रमोद कृष्णम, ‘पार्टी धर्म’ का पालन नहीं करने का लगाया आरोप

By अंकित सिंह | May 18, 2019

भाजपा से बगावत कर भलें भी शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए और उनके मनचाहे सीट से उन्हें टिकट भी मिल गया पर सच यह भी है कि वो अपने ही पार्टी के कुछ नेताओं को खटक रहे हैं। लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी शत्रुघ्न के रोड शो में शामिल हुए क्योंकि वे 'पार्टी धर्म' का पालन कर रहे थे, लेकिन शत्रुघ्न जी ने 'पार्टी धर्म' का पालन नहीं किया। वह राजनीति को हल्के में ले रहे हैं। राजनीति भारत के भविष्य से संबंधित है, इसमें संवेदनशीलता होनी चाहिए। 

 

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह राहुल गांधी की बड़ी खूबी है कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को सम्मान दिया, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को भी पार्टी को सम्मान देना चाहिए। आपको बता दें कि लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम शत्रुघ्न ने नाराज है। शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ से सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार हैं और शत्रुघ्न कांग्रेस में होने के बावजूद भी लखनऊ में गठबंधन के लिए प्रचार किया। 

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी