भोपाल में युवक पर हुआ एसिड अटैक, पुलिस कर रही है जांच

By सुयश भट्ट | Jan 27, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े युवक पर एसिड अटैक हुआ है। ओल्ड बेनजीर कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर एसिड फेंका और फरार हो गए। 

इसे भी पढ़ें:श्वेता तिवारी की बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस कमिश्वर से मांगी रिपोर्ट 

दरअसल ओल्ड बेनजीर कॉलेज के पास कुछ बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर एसिड से हमला कर दिया। सभी बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम करने के बाद फरार हो गए। इस हमले में युवक बुरी तरह झुलस गया। 

वहीं युवक ने चचेरे भाई पर ही  हमले का शक जताया है। युवक ने कहा कि पैसे के लेनदेन को लेकर चचेरे भाई से लंबे समय से विवाद चल रहा है। अंधेरा होने के कारण आरोपियों को सही तरीके से नहीं देख पाया। और हो सकता है कि हमले के पीछे मेरे चचेरे भाई ही हो। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और जांच में जुट गई है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप