By Renu Tiwari | Sep 23, 2025
एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने राजस्थान में अपनी 300 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए भारतीय स्टेट बैंक से 1,100 करोड़ रुपये का घरेलू निवेश हासिल करने की मंगलवार को जानकारी दी। बयान के अनुसार, इस धनराशि का उपयोग मौजूदा ऋण को पुनर्वित्त करने तथा राजस्थान परियोजना के लिए वित्तपोषण लागत को करीब एक प्रतिशत तक कम करने के लिए किया जाएगा। यह पुनर्वित्तपोषण भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से करीब 17 वर्ष की अवधि के लिए प्राप्त किया गया है।
एक्मे सोलर होल्डिंग्स एक एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है। इसके पास सौर, पवन, भंडारण, ‘हाइब्रिड’ समाधानों आदि का विविध खंड है और इसकी परिचालन क्षमता 2,890 मेगावाट है।