Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

By एकता | Mar 26, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान के लोग उन्हें अपना 'सुप्रीम लीडर' बनाना चाहते हैं। वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान पिछले एक महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करना चाहता है और वहां के अधिकारी अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं।

ट्रंप का बड़ा बयान

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद, ईरान के नेतृत्व ने अनौपचारिक तौर पर उन्हें अगला सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव दिया था। ट्रंप ने कहा, 'दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे ईरान का प्रमुख बनने में इतनी कम दिलचस्पी हो जितनी मुझे है। उन्होंने मुझसे कहा कि वे मुझे अगला सुप्रीम लीडर बनाना चाहते हैं, लेकिन मैंने कहा, नहीं, धन्यवाद।'

आपको बता दें कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद, ईरान ने उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

ईरान पर क्या बोले ट्रंप

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि तेहरान भले ही सार्वजनिक तौर पर इनकार करे, लेकिन वह किसी भी तरह समझौता करना चाहता है। ट्रंप के अनुसार, ईरानी नेताओं को दो तरफा डर है, एक तो यह कि उनके अपने लोग उन्हें नुकसान पहुँचा सकते हैं, और दूसरा यह कि अमेरिका उन्हें निशाना बना सकता है। ईरान में हाल ही में हुई कई बड़ी मौतों के बाद वहां सत्ता को लेकर एक अस्थिरता पैदा हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Cuba में इतिहास का सबसे बड़ा Blackout, बिजली-पानी को तरसे करोड़ों लोग, जिंदगी हुई बेहाल

सीजफायर के लिए ईरान की शर्तें

दूसरी ओर, व्हाइट हाउस ने भी पुष्टि की है कि शांति के लिए बातचीत चल रही है, भले ही ईरान ने ऊपर से अमेरिका के प्रस्तावों को ठुकरा दिया हो। ईरान के सरकारी न्यूज चैनल 'प्रेस टीवी' के मुताबिक, ईरान ने युद्ध रोकने के लिए अपनी कुछ शर्तें रखी हैं, अमेरिका और इजरायल दोबारा ईरान पर हमला नहीं करेंगे, युद्ध से जो भी तबाही हुई है, उसका हर्जाना दिया जाए, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर ईरान के कब्जे को मान्यता दी जाए। इस तनाव की वजह से पूरे मध्य-पूर्व और दुनिया भर के बाजारों में काफी उथल-पुथल मची हुई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता