जापान ने किया बड़ा उलटफेर, सेमीफाइनल में भारत को 5-3 से हराया

By अनुराग गुप्ता | Dec 21, 2021

नयी दिल्ली। एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जापान ने गत चैम्पियन भारतीय टीम को 5-3 से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का फाइनल में प्रवेश करने का सपना समाप्त हो गया। जबकि एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान का सामना कोरिया से होगा। हालांकि ब्रॉन्ज मेडल के बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। 

इसे भी पढ़ें: एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का शानदार सफर जारी, जापान को 6-0 से रौंदा

आपको बता दें कि पिछले राउंड रॉबिन मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को 6-0 से हराया था। लेकिन जीत का लय बरकरार रख पाने में भारतीय टीम कामयाब नहीं हो पाई। जापान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने एक-एक गोल दागे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब और कर्नाटक राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची

जापान ने 9 बार किया हमला

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली जापान ने भारतीय टीम पर दबाव बनाने के लिए ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने 9 बार भारतीय गोल पोस्ट पर निशाना लगाया और 5 बार गोलकीपर को चकमा देने में कामयाब भी हुए। वहीं भारतीय टीम महज 6 बार भी जापान के गोल पोस्ट पर हमला कर पाई। जिनमें से 3 गोल ही पोस्ट के अंदर जा सके।

प्रमुख खबरें

AISTA की मांग, Sugar का न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाकर 42 रुपये प्रति किलो करे सरकार

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर