Nutan Birth Anniversary: 14 की उम्र में एक्टिंग और 23 की उम्र में शादी, 60 के दशक की बेहतरीन अदाकारा थीं नूतन

By अनन्या मिश्रा | Jun 04, 2024

आज ही के दिन यानी की 04 जून को बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रही नूतन का जन्म हुआ था। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। इसलिए उनको बचपन से ही अपने घर में फिल्मी माहौल मिला था। नूतन ने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल की थीं। नूतन ने उस जमाने में इन चीजों को हकीकत में साकार कर दिया था, जिनका हर लड़की ख्वाब देखती है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेत्री नूतन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

महाराष्ट्र के मुंबई में 04 जून 1936 को नूतन का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम कवि कुमारसेन समर्थ था, जोकि एक डायरेक्टर थे। वहीं नूतन की मां शोभना समर्थ एक दिग्गद कलाकार थीं। अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान थीं।

इसे भी पढ़ें: SP Balasubrahmanyam Birth Anniversary: एसपी बालासुब्रमण्यम ने बॉलीवुड में ली थी धमाकेदार एंट्री, 1 दिन में गाए थे 21 कन्नड़ गाने

फिल्मी कॅरियर

नूतन ने महज 14 साल की उम्र से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत की थी। उन्होंने साल 1950 में आई फिल्म 'हमारी बेटी' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म का प्रोडक्शन एक्ट्रेस की मां शोभना समर्थ ने किया था। वहीं जब नूतन महज 16 साल की थीं, तो उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था। साल 1952 में दो मिस इंडिया पेजेंट्स हुए थे। जिसमें से एक में इंद्राणी रहमान विनर बनीं थीं और दूसरे पेजेंट की विनर नूतन बनी थीं। इसी इवेंट में एक्ट्रेस को मिस मसूरी का ताज भी पहनाया गया था।

फिल्मी कॅरियर का माइलस्टोन

बता दें कि एक्ट्रेस के फिल्मी कॅरियर में फिल्म 'सीमा' सबसे बड़ा माइलस्टोन साबित हुई थी। यह फिल्म अमिया चक्रवर्ती के निर्देशन में बनी और इसमें बलराज साहनी और शोभा खोटे भी थे। फिल्म 'सीमा' के लिए नूतन को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड्स मिला था। इसके फिल्म ने उनको रातों-रात स्टार बना दिया था। फिर एक्ट्रेस ने राज कपूर के साथ 'अनाड़ी', सुनील दत्त के साथ 'सुजाता' देव आनंद के साथ 'पेइंग गेस्ट' और दिलीप कुमार के साथ 'कर्मा' जैसी कई बेहतरीन और हिट फिल्मों में काम किया। साल 1963 में आई फिल्म 'बंदिनी' में नूतन की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है।

नूतन ने जड़ा संजीव कुमार को तमाचा

महज 23 साल की उम्र में नूतन ने लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी कर ली। वहीं शादी के महज दो साल बाद वह मोहनीश बहल की मां बनीं। इसी दौरान इंडस्ट्री में उनके और अभिनेता संजीव कुमार के अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं। जब एक्ट्रेस को पता चला कि इन अफवाहों को कोई और नहीं बल्कि खुद संजीव कुमार हवा दे रहे हैं, तो वह आगबबूला हो उठीं और उन्होंने सरेआम अभिनेता संजीव कुमार को तमाचा जड़ दिया। इस घटना के बाद संजीव कुमार और नूतन के बीच कभी बात नहीं हुई।

मौत

बॉलीवुड इंडस्ट्री की इस बेहतरीन अभिनेत्री को ब्रेस्ट कैंसर हो गया। उन्होंने इस जंग से जीतने की भरकस कोशिश की। लेकिन आखिर में वह हार गईं। वहीं साल 1991 में महज 54 साल की उम्र में नूतन ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Datia में Narottam Mishra का टिकट कटने पर बवाल, BJP कार्यकर्ताओं ने हाईवे किया जाम, इस्तीफों की लगी झड़ी

Women Health: लड़कियों में ADHD पर New Study का अलर्ट, जवानी में Heart Attack, Diabetes का बढ़ा खतरा

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर भौमवती अमावस्या का संयोग, जानें सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Ram Mandir Donation Scam | धार्मिक स्थल पर देश की सबसे बड़ी लूट, अयोध्या राम मंदिर चंदे में गबन के आरोपों पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी से मांगा जवाब