16 YouTube चैनलों के खिलाफ एक्शन, देश विरोधी कंटेंट के कारण किया गया ब्लॉक, 6 पाकिस्तानी चैनल भी शामिल

By अंकित सिंह | Apr 25, 2022

भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने वाले यूट्यूब चैनल पर सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में आज सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने वाले 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इनमें से 10 भारतीय चैनल है जबकि छह पाकिस्तान के चैनल है। आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करके 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान स्थित YouTube चैनल ब्लॉक किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये यूट्यूब चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे। जिन चैनलों को बैन किया गया है उनकी दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे पहले ही इसी महीने 5 अप्रैल को 18 भारतीय और चार पाकिस्तानी समाचार चैनलों को बंद किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Seattle में भारत के साथ बढ़ते संबंधों पर बोले Microsoft CEO Satya Nadella

Kashmir Crime Branch ने 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी में गुलाम मोहि-उद-दीन डार को पकड़ा

FSSAI ने Nestle India के 3 बेबी फूड प्रोडक्ट्स पर शुरू की कानूनी कार्रवाई

Tata Sons पर RBI के फैसले का Shapoor Mistry ने किया स्वागत, लिस्टिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता