दिल्ली सरकार के एक वीडियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग, दिखाया जा रहा कोविड नियमों का उल्लंघन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के एक प्रचार वीडियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसमें कथित तौर पर बिना मास्क पहने और भौतिक दूरी का पालन किये बगैर स्कूली बच्चों की एक बड़ी भीड़ को एक विज्ञापन की शूटिंग करते दिखाया गया है। आयोग ने भी कहा कि यह केंद्र के कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और स्कूली बच्चों के जीवन को भी खतरे में डालता है। दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि उसे एक प्रचार वीडियो के खिलाफ शिकायत मिली है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिखाई दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री