आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन, सजीफायर के बाद जयशंकर ने किया साफ

By अभिनय आकाश | May 10, 2025

भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम समझौते के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेगा। विदेश मंत्री की यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम समझौते पर पहुंचने के बाद आई है, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के लगभग दो दिन बाद हुआ है। शुक्रवार रात को पाकिस्तान द्वारा भारत पर मिसाइलों और तुर्की निर्मित 300-400 ड्रोन से हमला किए जाने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव और बढ़ गया। दोनों देशों ने शनिवार, 10 मई को शाम 5 बजे से ज़मीन और हवा में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य अभियान रोकने पर सहमति जताई है। 

इसे भी पढ़ें: नहीं माने तो...आसिम मुनीर पर भड़क गया अमेरिका! फोन कर रूबियो ने अच्छे से समझा दिया

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा कि  संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया