कुमारस्वामी पर ज़मीर अहमद की टिप्पणी को लेकर हो सकता है एक्शन, कांग्रेस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के दिए संकेत

By अभिनय आकाश | Nov 19, 2024

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को संकेत दिया कि केंद्रीय मंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी के बारे में विवादास्पद टिप्पणी के बाद राज्य कांग्रेस मंत्री बीजेड ज़मीर अहमद खान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर सकती है। खान ने कुमारस्वामी को कालिया कहा था, इस टिप्पणी की एनडीए ने नस्लवादी गाली के रूप में आलोचना की और व्यापक रूप से निंदा की।

इसे भी पढ़ें: कुमारस्वामी को ‘कालिया’ कहने पर कर्नाटक के मंत्री ने दी सफाई, बिना शर्त माफी भी मांगी

खान की टिप्पणी, जिसमें यह दावा भी शामिल था कि मुस्लिम समुदाय कुमारस्वामी परिवार को खरीद सकता है। चन्नापटना अभियान के दौरान तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जहां एचडी कुमारस्वामी के बेटे, निखिल कुमारस्वामी ने संयुक्त भाजपा-जद (एस) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। खान की टिप्पणी को वोक्कालिगा समुदाय से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा, जो गौड़ा परिवार से है।

प्रमुख खबरें

महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला

Allahabad High Court ने यूपी पुलिस को लगाई फटकार, दिए कड़े निर्देश

Sant Kabir Nagar में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Hamirpur में गलघोटू बीमारी से बचाव के लिए 12,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया