पर्यटन के नाम पर हुड़दंग और कोरोना बाहक बनकर घूमने वालों पर हो कार्यवाही: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

धर्मशाला। प्रदेश में आए दिन पर्यटन के नाम पर हुड़दंगबाजी हो रही है।तलवारें भांजी जा रही है।स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की जा रही है।यह पर्यटन के नाम पर प्रदेश के शांत माहौल को ख़राब किया जा रहा है।ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है।सरकार इस बारे में कड़े कदम उठाए।यह मांग प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज जारी मीडिया ब्यान में प्रदेश सरकार के समक्ष रखी।उन्होंने कहा कि हर रोज़ कुछ असामाजिक तत्व पर्यटकों के नाम पर मारपीट,हो हल्ला कर रहे हैं। इससे न केवल स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि प्रदेश का पर्यटन उद्योग भी बदनाम हो रहा है।प्रदेश से बाहर हिमाचल के बारे मे गलत संदेश जा रहा है।यह दुर्भाग्यपूर्ण है।सरकार ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करके उनको सबक सिखाए।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि कुछ लोग करोना बाहक बन कर घूम रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि करोना की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार की प्राथमिकता इससे निपटने की होनी चाहिए लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई भी गम्भीर कदम न उठाने से साफ जाहिर होता है कि सरकार लापरवाहीपूर्ण रवैया अपनाए हुए है।उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने पूर्व की गलतियों से कोई सबक नहीं सीखा है।उन्होंने सरकार से गम्भीर प्रयास करने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: कांगडा में अभी भी कई लोग लापता, मनाली लेह मार्ग पर बंद रहेगा यातायात

इस बीच थाना मनाली के अंतर्गत बाहरी राज्यों से आये पर्यटकों द्वारा जो मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पर कुल्लू पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 69/21 दिनांक 15-7-21 धारा 147,148,149,323,506 भारतीय दंड संहिता और 25-54-59 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया है। घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और गिरफ्तार करके कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। आरोपियों के द्वारा जो तलवार घटना में प्रयोग की गई थी उसको भी बरामद कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

2014, 2019 और 2024 में SIR नहीं फिर भी हारी कांग्रेस, करनाल की रैली में अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने डिजिटल और जमीनी अभियान जोड़ा

Magnetic Track Lights: दिवाली पर घर को दें रॉयल लुक लगाएं Magnetic Track Lights और COB Lights

Supreme Court का अहम फैसला, कस्टडी में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की मियाद