स्कूटर लेने का प्लान है तो आ रही है H-Smart टेक्नोलॉजी के एक्टिवा 125

By विंध्यवासिनी सिंह | Apr 28, 2023

H smart और Key-लेस इंजन स्टार्ट/स्टॉप के साथ आ रही है होंडा एक्टिवा 125। बता दें कि, होंडा मोटरसाइकिल की बेहद फेमस स्कूटर एक्टिवा 125 जल्दी ही H-Smart टेक्नोलॉजी की तैयारी की जा रही है। होंडा ने कुछ दिनों पहले ही अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिवा 125 को टीज किया था, तभी से अनुमान लगाया जा रहा है कि, कंपनी द्वारा जल्द ही H-Smart टेक्नोलॉजी के साथ स्कूटर को लांच किया जाएगा।

  

इसके अलावा होंडा ने अपने ब्रोशर में यह भी बताया था कि टेक्नोलॉजी के अलावा एक्टिवा 125 में ग्राहकों को स्मार्ट स्कूटर से स्मार्ट अनलॉक स्मार्ट, स्मार्ट फाइंड जैसे फीचर भी दिए जाएंगे। वहीं कंपनी का दावा है कि इस अपडेटेड स्कूटर में आपको एक डिजिटल डिस्प्ले भी दिया जाएगा जिसमें आप रियल टाइम माइलेज, एवरेज माइलेज की जानकारी हासिल कर सकेंगे। 

यह तो हो गई कंपनी के ब्रोजर में दी गई जानकारी। वहीं कुछ एक्सपेक्टेड फीचर्स की बात की जाए तो होंडा एक्टिवा में 125cc का इंजन दिया जा रहा है, तो वहीं इसमें सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 8.18bhp का पावर देगा, तो वही 10.3Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इस स्कूटर में आपको ऑटो स्टार्ट और स्टॉप टेक्नोलॉजी का प्रयोग देखने को मिलेगा जो कि, इस को काफी इंटरेस्टेड बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: Increase Mileage of a Car: इन टिप्स को अपनाकर बढ़ाएं अपने वाहन का माइलेज

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्कूटर में एलईडी हैडलाइन, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक, CBS, 3-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर मिल सकते हैं। 

होंडा एक्टिवा 125 के एक्सपेक्टेड प्राइस की बात करें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्कूटर की शुरुआती शोरूम कीमत 77,743 रुपए हो सकती है, तो वहीं टॉप मॉडल की बात करें तो यह 84,916 रुपए  के आसपास में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

हालांकि इसकी प्राइस ऊपर नीचे हो सकती है। 

अब बात करते हैं स्मार्ट की  के फीचर की 

 

स्मार्ट सेफ - स्कूटर को प्रोटेक्ट करने के लिए स्मार्ट कंट्रोल का सिस्टम दिया जा रहा है जिसके तहत गाड़ी को 2 मीटर की रेंज में बिना चाबी लगाएं स्मार्ट की के सहायता से 2 किलोमीटर दूर से ही स्टार्ट और और लॉक किया जा सकता है। 

स्मार्ट फाइंड - गाड़ी को ढूंढने में समस्या होने को ध्यान में रखते हुए एक्टिवा 125 को स्मार्ट फाइंड से लैश किया गया है जिसके तहत 10 मीटर की दूरी के रेंज में आपका स्कूटर ब्लिंक करने लग जाएगा और आपको पता चल जाएगा कि आपने स्कूटर कहां पर पार्क किया है। 

स्मार्ट स्टार्ट - अब आपको एक्टिवा को स्टार्ट करने के लिए बार-बार गाड़ी में चाबी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और 2 मीटर की रेंज में आने के बाद आप स्मार्ट की की सहायता से नॉब को प्रेस करके अपनी गाड़ी को स्टार्ट कर सकते हैं या स्विच ऑफ भी कर सकते हैं। 

अगर आप भी स्कूटर लेने की प्लानिंग बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए और आधुनिक स्मार्ट फीचर से लैस होंडा एक्टिवा 125 लॉन्च होने का इंतजार कीजिए।

प्रमुख खबरें

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय