संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए सक्रिय भागीदारी की जरूरत : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2021

जम्मू|  कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि इसके रोकथाम के प्रयासों में समुदायों और स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी की जरूरत है।

सिन्हा ने यहां एसएमजीएस अस्पताल में अत्याधुनिक बाल चिकित्सा कैंसर वार्ड और बच्चों के खेल क्षेत्र का उद्घाटन करने के बाद एक समारोह को संबोधित किया। बाल चिकित्सा कैंसर वार्ड को अत्याधुनिक स्वरूप सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में समर्पित एक स्वयंसेवी संगठन स्पार्कल वुमन क्लब ने दिया है।

उपराज्यपाल ने संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच रोकथाम के प्रयासों में समुदायों और स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी की अपील की।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda