Wall Street पर फिर छंटनी की मार, Morgan Stanley ने 2,500 Employees को दिखाया बाहर का रास्ता

By Ankit Jaiswal | Mar 05, 2026

वॉल स्ट्रीट की बड़ी कंपनियों में समय-समय पर लागत कम करने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस बार एक और बड़ा नाम इसमें शामिल हो गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के प्रमुख निवेश बैंक मॉर्गन स्टेनली लगभग 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है।

इस बारे में अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक अपने संचालन को अधिक प्रभावी और लागत को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर देखा जा रहा है। टेक्नोलॉजी और फाइनेंस सेक्टर की कंपनियां अपने खर्च को कम करने और नई तकनीकों को अपनाने की प्रक्रिया में कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं।

उदाहरण के तौर पर हाल ही में ब्लॉक इंक जो जैक डोर्सी से जुड़ी फिनटेक कंपनी है, उसने फरवरी के आखिर में अपने कर्मचारियों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत तक कटौती की थी। वहीं ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न भी इस साल की शुरुआत में हजारों कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल का असर रोजगार बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। कई कंपनियां अब कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम करने की रणनीति पर ध्यान दे रही हैं, जिससे आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर नौकरी के ढांचे में बदलाव देखने को मिल सकता है।

प्रमुख खबरें

ललित Greco Roman World Championship के कांस्य पदक मैच में पहुंचे

वाराणसी में Indian Air Force का एयर शो, PM Modi ने नमो घाट पर देखा शानदार हवाई प्रदर्शन

Godrej Properties की बिक्री बुकिंग रिकॉर्ड 41500 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान

Primary Market में अगले हफ्ते 5 नए IPO, ₹2600 करोड़ जुटाएंगी कंपनियां