जेल से बाहर आये एक्टर एजाज खान, सोशल मीडिया पर नफरत उगलने के बाद हुए थे गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Apr 25, 2020

अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी एजाज खान को कथित तौर पर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था अब छ दिन बाद एक्टर को जनानत मिल गयी है।  जेल से बेल मिलने के बाद एक्टर ने ट्विटर पर लिखा है- न्याय की जीत हुई है। दूसरे ट्वीट में एजाज ने लिखा है- 'आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। न्याय की जीत हुई है। मैं अपने वकील नाज़नीन खत्री और जोहेब शेख का शुक्रगुजार हूं। आप सभी को मेरा प्यार।' 

इसे भी पढ़ें: अपने जन्मदिन पर वरुण धवन घर बैठे किया कुछ ऐसा, जिसके बाद गरीब बोल रहें हैं- जीते रहो बेटा

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि फेसबुक लाइव के दौरान एजाज खान द्वारा की गई टिप्पणी के संदर्भ में उन्हें खार पुलिस थाने में तलब किया गया था। “एजाज खान को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच जारी है।” पुलिस ने बताया कि पिछले साल जुलाई में भी एजाज को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए गिरफ्तार किया गया था।अक्टूबर, 2018 में एजाज खान को कथित तौर पर प्रतिबंधित नशीले पदार्थके सेवन मेंगिरफ्तार किया गया था।

 

इसे भी पढ़ें: आखातीज में नहीं होगी राजस्थान में शादियां, लॉकडाउन के चलते 25 हजार से अधिक हुई स्थगित

एजाज का वीडियो में इतनी नफरत भरा संदेश था जिसकी वजह से लोगों ने एजाज खान को गिरफ्तार करने की मांग की थी। हालांकि अगर अब आप देखेंगे तो उनका ये वीडियो आपको सोशल मीडिया पर नहीं मिलेगा। उन्होंने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है लेकिन उनके फॉलोवर्स अभी भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन