By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2025
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार शाम मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं और वृद्धावस्था संबंधी जटिलताओं से जूझ रही थीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। निर्मल कपूर का विवाह फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुआ था, जिनसे उनके चार बच्चे-अनिल, रीना, बोनी और संजय हैं।