Babil Khan का बड़ा कदम! मलयालम सिनेमा में रखने जा रहे हैं कदम, सिलीगुड़ी में शुरू की 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग

By रेनू तिवारी | May 26, 2026

दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे और बॉलीवुड के उभरते हुए प्रतिभाशाली अभिनेता बाबिल खान अब क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाबिल खान ने अपनी आगामी फिल्म 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग पश्चिम बंगाल के खूबसूरत शहर सिलीगुड़ी में शुरू कर दी है। यह बाबिल के करियर की पहली मलयालम फिल्म होगी, जिसे लेकर उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक बाबू जनार्दन कर रहे हैं। फिल्म में बाबिल के साथ अपर्णा बालमुरली, दीपक परम्बोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमना, उन्नी राजा, अथमिया और जयशंकर जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

एक अभिनेता के रूप में, मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि विकास अज्ञात में कदम रखने और खुद को पूरी तरह से एक नयी दुनिया, नये लोगों और नयी भावनाओं को समर्पित करने से ही होता है। उन्होंने कहा, सिलीगुड़ी में गांधी बाजार संडे मार्केट की शूटिंग शुरू करना मेरे लिए बेहद रोमांचक, भावनात्मक और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभव है।”

इसे भी पढ़ें: Don 3 Controversy Explained | क्या सच में बॉलीवुड से 'बैन' हो सकते हैं Ranveer Singh? FWICE के कड़े रुख के बीच समझें इनसाइड स्टोरी

यर का सिर्फ एक नया अध्याय नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी यात्रा है जिसे शुरू करने के लिए वह वास्तव में कृतज्ञ हैं। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे खान ने 2022 में ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स की मनोवैज्ञानिक ड्रामा फिल्म कला से अभिनय की शुरुआत की। खान ने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित सीरीज द रेलवे मेन में अपनी भूमिका के लिए भी खूब वाहवाही लूटी। बाबिल खान ने 2025 में रिलीज हुई लॉगआउट में भी काम किया।

प्रमुख खबरें

देश के 7 शहरों में Housing Sales 3% बढ़कर 1 लाख पार, ANAROCK ने जारी किए आंकड़े

Asian Games Volleyball: भारत ने Hong Kong को 3-0 से हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Beauty Tips: गलत Makeup से डैमेज हो सकती है Skin, Foundation का ज्यादा इस्तेमाल बिगाड़ेगा लुक

Asian Games से बाहर होने के बाद छलका PV Sindhu का दर्द, कमियों को सुधारकर वापसी का लिया संकल्प