अभिनेता चैडविक बोसमैन को मरणोपरांत दिया गया ‘डिज्नी लीजेंड’ पुरस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2022

डिज्नी के डी23 एक्सपो की शुक्रवार को शुरुआत हुई और इस दौरान “ब्लैक पैंथर” फिल्म के अभिनेता चैडविक बोसमैन, “फ्रोजेन” की टीम के सदस्यों- ईदीना मेंजेल, क्रिस्टन बेल, जोनाथन ग्रॉफ तथा जोश गाड और “ग्रेज एनाटोमी” के अभिनेताओं एलेन पोम्पिओ तथा पैट्रिक डेम्पसे को डिज्नी लीजेंड पुरस्कार प्रदान किया गया। डिज्नी की विरासत में असाधारण योगदान देने वालों को डिज्नी लीजेंड पुरस्कार दिया जाता है। मार्वल स्टूडियोज के बैनर तले बनी “ब्लैक पैंथर” के अभिनेता बोसमैन को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया।

 चैडविक बोसमैन को कैंसर था और अगस्त 2020 में उनका निधन हो गया था। डिज्नी लीजेंड पुरस्कार समारोह यहां एनाहाइम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ और प्रसिद्ध टीवी कलाकार टैमरोन हॉल ने इसकी मेजबानी की। डिज्नी के सीईओ बॉब चपेक ने पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।

प्रमुख खबरें

Kerala: Suprabhaatham ने की Kanthapuram की तरफदारी, VD Satheesan पर उठाए सवाल

Tamil Nadu में पुलिसकर्मियों का कार्यभार घटाने और Welfare Schemes को सरकार देगी प्राथमिकता

FPIs ने सितंबर के पहले हफ्ते में Indian Share Market से ₹7,443 करोड़ निकाले

Sargun Mehta Birthday: Punjabi Cinema की क्वीन Sargun Mehta का Birthday, OTT और Bollywood Debut से हासिल की नई बुलंदी