एनसीबी हिरासत में अभिनेता एजाज खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

मुम्बई । बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले सप्ताह उन्हें मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि खान की रविवार को कोविड-19 संबंधी जांच की गई थी और वह संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि खान के सम्पर्क में आए अधिकारियों की भी कोविड-19 संबंधी जांच कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: फिर बरपा देश में कोरोना का कहर, इन 8 राज्यों से आए 80 प्रतिशत से ज्यादा नए मामले

‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी एजाज खान को एनसीबी की मुम्बई इकाई ने पिछले मंगलवार को यहां हवाईअड्डा पहुंचने पर हिरासत में ले लिया था। अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों के तस्कर शादाब बटाटा से पूछताछ के दौरान खान का नाम सामने आया था। बटाटा को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और फिर स्थानीय अदालत ने उन्हें एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत