मुश्किल में रैपर Badshah! हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश

By रेनू तिवारी | Mar 14, 2026

मशहूर रैपर और संगीतकार आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जिन्हें दुनिया 'बादशाह' के नाम से जानती है, कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को बादशाह को गिरफ्तार करने का कड़ा आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई उनके हालिया हरियाणवी गाने 'टटीरी' में महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर की गई है।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: सीमा पर फिर 'ड्रोन युद्ध' की आहट! पाक की नापाक साजिश पर भारत का कड़ा प्रहार, सांबा में सर्च ऑपरेशन जारी

पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने पुलिस को बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने का भी निर्देश दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक गायक देश छोड़कर बाहर न जा सकें। पानीपत में पत्रकारों से बातचीत में भाटिया ने कहा कि उन्होंने बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने का निर्देश दिया है ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें। बादशाह ने हाल में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने अपने नवीनतम गीत से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचने के लिए माफी मांगी थी।

इसे भी पढ़ें: Pakistan की खैबर पख्तूनख्वा में बड़ी कार्रवाई! लक्की मरवत में मुठभेड़ के दौरान 6 आतंकवादी ढेर

 

उन्होंने कहा, मैंने पानीपत के पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया है कि बादशाह को कहीं से भी, किसी भी स्थान से गिरफ्तार किया जाए। भाटिया ने बताया कि बादशाह को 13 मार्च को उस गाने के लिए पेश होने को कहा गया, जिसमें हरियाणा की बेटियों का अनुचित शब्दों और से अपमान किया गया। उन्होंने बताया कि इस गाने को लेकर पंचकूला और जींद में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर