Actor Gajendra Chauhan ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए, पुलिस की मदद से पैसे वापस मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

महाभारत टीवी सीरियल में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता गजेंद्र चौहान से साइबर जालसाजों ने लगभग एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनका पैसा वापस मिल गया।

ओशिवारा थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी से जब्त की गई राशि को ‘फ्रीज’ कराकर उसे अभिनेता के खाते में सफलतापूर्वक वापस अंतरित करवा दिया। उन्होंने बताया कि चौहान ने हाल में थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले चौहान को फेसबुक पर सूखे मेवों पर छूट का विज्ञापन दिखा। अभिनेता ने ऑर्डर देने के लिए लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद उन्हें अपने मोबाइल फोन पर एक ओटीपी प्राप्त हुआ।

अधिकारी का कहना है कि जैसे ही चौहान ने ‘ऑर्डर’ की पुष्टि के लिए ‘ओटीपी’ दर्ज किया, उन्हें एक संदेश मिला जिसमें बताया गया था कि उनके बैंक खाते से 98,000 रुपये काट लिए गए हैं। धोखाधड़ी का शिकार होने का एहसास होने पर अभिनेता तुरंत ओशिवारा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अभिनेता के बैंक स्टेटमेंट की जांच की और पता लगाया कि पैसा किस खाते में भेजा गया था। पुलिस ने तुरंत संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया और लेन-देन को रोक दिया। उन्होंने बताया कि बाद में वह पैसा अभिनेता के खाते में वापस भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kanpur Lamborghini Crash | तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने ड्राइवर की थ्योरी को किया खारिज

Goddess Sita Temple In Bihar: Ayodhya के बाद अब Bihar के Sitamarhi की बारी, 3.5 साल में बनेगा मां जानकी का भव्य Temple

Maharshi Dayanand Saraswati Jayanti 2026: Back to Vedas का नारा देने वाले Maharshi Dayanand की जयंती, जानें क्या था उनका Real Message

Roger Federer के लिए फैन्स की दीवानगी , Hall of Fame समारोह के 4500 टिकट 2 मिनट में Sold Out