Prabhas Birthday: होटल इंडस्ट्री में जाना चाहते थे Prabhas, Baahubali बनकर दुनियाभर में छाए

By अनन्या मिश्रा | Oct 23, 2026

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित स्टार्स में शामिल प्रभास आज यानी की 23 अक्टूबर को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। प्रभास को फिल्मी दुनिया में काम करते हुए करीब 2 दशक से अधिक का समय बीत चुका है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर साउथ अभिनेता प्रभास के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

साल 2002 में आई फिल्म 'ईश्वर' से प्रभास ने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। शुरूआती दौर में अभिनेता ने 'मिस्टर परफेक्ट', 'वर्षम', 'बिल्ला', 'मिर्ची', 'छत्रपति', डार्लिंग' जैसी फिल्मों से पहचान मिली। तेलुगु दर्शकों के बीच प्रभास बड़ी पहचान बना चुके थे। लेकिन एसएस राजमौली द्वारा डायरेक्ट की गई की ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' से उनको दुनियाभर में सफलता और लोकप्रियता मिली।

बाहुबली की अपार सफलता के बाद पूरे देश में सिर्फ प्रभास ही प्रभास छाए हुए थे। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अभिनेता को देशभर से करीब 6 हजार से अधिक मैरिज प्रपोजल मिले थे। लेकिन अभिनेता ने सभी रिश्तों को ठुकरा दिया था।

वहीं प्रभास की नई फिल्म 'स्पिरिट' 29 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड की अभिनेत्री तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगीं। वहीं अभिनेता विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में विलेन का रोल कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Ishan Kishan जांघ में खिंचाव के चलते New Zealand के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर

Assam के Cachar में 78,400 याबा गोलियां बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

UNSC में निष्पक्ष प्रतिनिधित्व न होने से शांति स्थापना में आ रही बाधा: India

Love Horoscope For 23 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 23 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन