Tunisha Sharma Suicide Case में आरोपी शीजान खान को मिली कोर्ट से जमानत, इतने दिन बाद आए जेल से बाहर

By रितिका कमठान | Mar 05, 2023

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में आरोपी शीजान खान को जमानत मिलने के बाद वो जेल से बाहर आ गए है। महाराष्ट्र की एक अदालत ने शनिवार को तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में अभिनेता शीजान खान को चार मार्च को जमानत दे दी थी। इसके बाद वो अगले दिन यानी पांच मार्च को जेल से रिहा हो गए है।

बता दें कि 21 वर्षी टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने अपने शो अली बाबा के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए उनके पूर्व बॉयफ्रेंड शीजान खान पर आरोप लगा था, जिसके बाद उसे अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। अब 25 दिसंबर के बाद चार मार्च को उन्हें अदालत ने जमानत दी थी, जिसके बाद पांच मार्च को वो जेल से बाहर आए है। वो बीते 70 दिनों से जेल में बंद थे, जिसके बाद पांच मार्च को वो बाहर आए है।

जेल के बाहर अभिनेता शीजान खान को लेने उनकी बहनें फलक नाज और शफक नाज पहुंची। दोनों बहनों के चेहरे पर भाई के जेल से बाहर आने की खुशी नजर आ रही थी। उनका परिवार लगातार शीजान को जेल से बाहर लाने के लिए कोशिशों में जुटा हुआ था। जानकारी के मुताबिक शीजान खान की कई जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद वसई कोर्ट ने अंत में चार मार्च को उनकी जमानत याचिका को स्वीकार किया और एक लाख के मुचलके पर उन्हें जमानत दी गई। उन्हें कई शर्तों के साथ जमानत दी गई है। वो अभी देश के बाहर नहीं जा सकेंगे और उनका पासपोर्ट भी जमा किया गया है। जेल से बाहर रहने के दौरान शीजान सबूतों से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप