सोनू सूद की बहन लड़ेंगी पंजाब विधानसभा चुनाव ! बोले- मालविका ने अतीत में किए हैं अच्छे काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2021

चंडीगढ़। अभिनेता तथा परोपकार के कामों के लिये चर्चा में रहने वाले सोनू सूद ने रविवार को कहा कि उनकी बहन मालविका राजनीति में प्रवेश कर रही हैं, लेकिन उनका खुद का ऐसा कोई इरादा नहीं है। सूद की इस घोषणा के बाद अटकलें शुरू हो गईं हैं कि उनकी बहन 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मोगा से किस्मत आजमा सकती हैं। मोगा जिले से संबंध रखने वाले सूद ने कहा कि उनकी बहन ने अतीत में बहुत से अच्छे काम किये हैं। सूद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, हम आज आधिकारिक तौर पर कहना चाहते हैं कि मालविका निश्चित रूप से पंजाब की सेवा करने आएगी। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल हो रहे सोनू सूद? CM चन्नी संग गुप्त मीटिंग के बाद अब सिद्धू से कर सकते हैं मुलाकात 

किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सूद ने कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने अभी तक पार्टी के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। जब भी समय आएगा, हम सुनिश्चित करेंगे कि हम आपको इसकी जानकारी दें। यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद राजनीति में आएंगे तो सूद ने कहा कि उन्होंने राजनीति में आने के बारे में नहीं सोचा है। अभिनेता ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद करके सुर्खियां बटोरी थीं।

प्रमुख खबरें

Kulgam Encounter: लश्कर कमांडर लतीफ भट के खिलाफ कार्रवाई से पहले बचाई गईं 25 लड़कियां

त्योहारी सीजन में Gold sales मूल्य में 25 प्रतिशत तक बढ़ी, World Gold Council ने दी जानकारी

Meerut में मुठभेड़ के बाद 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाश पकड़े गए

कुछ तो लोचा है! अब US की सुरक्षा एजेंसी पर अटैक, पूरा नेटवर्क ठप?