अभिनेता सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2017

मुंबई। अभिनेता सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 साल के थे। शेट्टी के प्रबंधक विजय ग्रोवर ने बताया, ‘‘वह कुछ समय से स्वस्थ्य नहीं थे। दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर देर रात एक बज कर 30 मिनट पर उनका निधन हो गया।’’ वरली श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

वीरप्पा के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा सुनील और बेटी सुजाता हैं। उन्होंने एक होटल व्यापारी के रूप में अपना साम्राज्य खड़ा किया जिसे अब सुनील शेट्टी देख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष