अभिनेता वरुण धवन ने जीती कोरोना वायरस से जंग, ताजा रिपोर्ट आयी नेगिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2020

मुम्बई। अभिनेता वरुण धवन संक्रमण मुक्त हो गए हैं और उन्होंने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के धवन के सह-कलाकार नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता भी दिसम्बर के पहले सप्ताह में संक्रमित पाए गए थे।

इसे भी पढ़ें: शहनाज गिल ने करवाया अब तक का सबसे शानदार फोटोशूट, फैंस हुए नये लुक को देखकर हैरान

वहीं मनीष पॉल के स्वास्थ्य के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली भी नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द