विजय की 'सियासी एंट्री' से तमिलनाडु में मची हलचल, नामक्कल से टीवीके का आगाज

By Renu Tiwari | Sep 27, 2025

तमिलागा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष और अभिनेता विजय जोरदार नारों और भव्य स्वागत के बीच नामक्कल में पार्टी के पहले प्रचार अभियान के लिये पहुंचे। शनिवार को सुबह से ही राज्य के इस पश्चिमी इलाके में जश्न और उत्साह का माहौल था। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग अपने प्रिय अभिनेता की एक झलक पाने के लिये सड़कों पर उमड़े थे। कई लोगों के लिए यह सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जुड़ाव का एक पल था, एक ऐसा अवसर जिसका उन्हें कई दिनों से इंतजार था। सुबह से ही नामक्कल में लोग एकत्र होने लगे थे।

सड़कों पर लोगों की भीड़ की वजह से विजय के काफिले की रफ्तार बेहद धीमी हो गयी। विजय का वाहन धीरे-धीरे पीके पुथुर की ओर बढ़ रहा था, जहां वह समर्थकों को संबोधित करने वाले थे। समर्थकों ने शहर की सड़कों को टीवीके के झंडों और बड़े-बड़े पोस्टरों से सजाया था, जिन पर उनके नेता की बड़ी-बड़ी तस्वीरें थीं, जिससे शहर में त्योहार जैसा माहौल बन गया था।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थे सोनम वांगचुक, की थी बांग्लादेश की भी यात्रा, Ladakh DGP का बड़ा खुलासा

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, महिला समर्थक काफिले के पीछे एक अलग वाहन में यात्रा कर रही थीं। कई महिलाएं उनकी एक झलक पाने के लिये घंटों पहले ही पहुंच गयी थीं। पुलिस ने शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। एक बयान में, टीवीके ने समर्थकों से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन