अभिनेता विजय तमिलनाडु में पार्टी के दूसरे राज्य सम्मेलन का नेतृत्व करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2025

अभिनेता से नेता बने विजय तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बृहस्पतिवार को यहां अपनी पार्टी के दूसरे राज्य सम्मेलन का नेतृत्व करेंगे। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का पहला राज्य सम्मेलन पिछले वर्ष विल्लुपुरम जिले के विक्रवंडी में आयोजित किया गया था।

इस बीच, विजय को टीवीके का जो झंडा फहराना था, वह विशाल ध्वज स्तंभ बुधवार को एक चार पहिया गाड़ी पर गिर गया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

यह राज्य सम्मेलन तमिलनाडु में 2026 में अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों से कुछ महीने पहले हो रहा है। विजय राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मुखर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

नैनो SIM अब देश में! Ashwini Vaishnaw ने MNIT Jaipur में Makers Lab का किया उद्घाटन

आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान! GlobalFoundries बनाएगी भारतीय Startup FermionIC का पहला Semiconductor Chip

Nishikant Dubey का दावा: TMC का खेल खत्म, 1-2 दिन में साफ होगा भविष्य!

Ashwin का बड़ा बयान: South Africa में Rohit-Kohli का अनुभव 2027 World Cup में होगा अहम