फिल्म Ramayana को खुले दिमाग से देखें, VFX में कमियां न निकालें: अभिनेता Yash

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

फिल्म ‘रामायण’ के सह-निर्माता और इसमें रावण की भूमिका निभा रहे सुपरस्टार यश ने प्रशंसकों से फिल्म को ‘‘खुले दिमाग’’ से देखने और इसके दृश्य प्रभावों (वीएफएक्स) में छोटी-छोटी कमियां निकालने की कोशिश न करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दुनिया के सामने एक भारतीय कहानी पेश करने का प्रयास है। फिल्म में रणबीर कपूर राम , साई पल्लवी सीता , अरुण गोविल राजा दशरथ , कुणाल कपूर भगवान इंद्र , रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं।

उन्होंने (नमित ने) हमेशा हर प्रतिक्रिया और आलोचना को स्वीकार किया है और इसे बेहतर बनाने की कोशिश की है। मैं अपने सभी शुभचिंतकों, प्रशंसकों, सिनेमा प्रेमियों, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी फिल्म उद्योगों से अनुरोध करता हूं कि एक बार हम सब साथ आएं और दुनिया को दिखाएं।” नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो तथा आठ बार एकेडमी पुरस्कार जीत चुके दृश्य प्रभाव स्टूडियो डीएनईजी द्वारा यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से निर्मित ‘रामायण: पार्ट वन’ दिवाली 2026 पर दुनियाभर में रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स इस फिल्म का वैश्विक स्तर पर वितरण करेगी।

प्रमुख खबरें

Canada के Alberta में 76% वोटरों ने नकारा अलगाव का प्रस्ताव

SCO Summit में बोले Rajnath Singh: Terrorism पर नहीं चलेगा कोई दोहरा मापदंड

ऋतु बराला मामले में Ashok Gehlot ने उठाई Zero FIR की मांग, भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

Peshawar High Court ने पूर्व मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी की कथित अवैध हिरासत पर मांगा जवाब